May 20, 2026
00000000000

श्रीडूंगरगढ टाइम्स 13 जून 2025। एक युवक के करंट से मौत के बाद सेरूणा थाना क्षेत्र से फांसी का फंदा लगाकर एक युवक द्वारा अपनी जीवनलीला समाप्त करने की खबर आई है। गांव बींझासर निवासी 25 वर्षीय पवन कुमार पुत्र नौरंगाराम जाट ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए बताया कि उसके 20 वर्षीय भाई राजपाल ने बुधवार शाम करीब 5 बजे स्वयं की फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने गुरूवार को मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया और मर्ग दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल महेश कुमार को दी है।