May 20, 2026
लंपी ग्रस्त लापरवाही पर की चर्चा, छाया बिजली विभाग की दोगली कार्रवाई का मुद्दा, पढें पूरी खबर।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 अगस्त 2022। राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आरटीआई जागरूकता संगठन व मानवाधिकार एवं आरटीआई जागरूकता समिति ने अपने अपने सदस्यों की बैठके बुलाई। बैठकों में लंपी पीड़ीत गौवंश की दुर्दशा व बिजली विभाग पर दोगली कार्रवाई का आरोप लगाते हुए ये मुद्दे केन्द्र में रहें।
लंपी ग्रस्त गौवंश के लिए पालिका से व्यवस्था संबंधी सुधारों की मांग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आरटीआई जागरुकता संगठन की बैठक बुलाई गई। बैठक में सभी सदस्यों ने लंपी के काल में गौवंश की दुर्दशा पर चर्चा की। संगठन के सदस्य पवन आसोपा व जिला अध्यक्ष श्रवण सिंह पुंदलसर ने पालिका द्वारा सरकारी गाइडलाइन के अनुसार कार्य नहीं किए जाने की बात कही। कहीं कहीं तो मृत पशु का शव उठाने में हो रही देरी के कारण नागरिक बुरी तरह से परेशान हो रहें है। युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुमार बिनायकिया व शहर अध्यक्ष हनुमान माली ने सरकार व नगर पालिका पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए व्यवस्था सुधार नहीं होने पर संगठन द्वारा आंदोलन किए जाने की बात कही। सदस्य चमन श्रीमाल एवं आनंद आसोपा, विनायक आसोपा ने घुमचक्कर व शहर में अन्य स्थानों पर बने सुलभ शौचालय की जर्जरावस्था पर चर्चा की गई। इस दौरान संगठन के अनेक सदस्य मौजूद रहें।
बिजली विभाग को ज्ञापन देने सहित अनेक मुद्दों पर की चर्चा, मिलेंगे अधिकारियों से।
श्रीडूंगरगढ़ 28 अगस्त 2022। जोधपुर विद्युत वितरण विभाग द्वारा साधारण उपभोक्ताओं को बिल नहीं भरे जाने पर विद्युत कनेक्शन काटने के नोटिस दिए जा रहे हैं जबकि अनेक बड़े उपभोक्ता है जिनके बिजली बिल के लाखों रूपए बकाया है। और विभाग उनपर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। इस दोगले व्यवहार की शिकायत विभाग के अधिकारियों को की जाएगी। ये बात मानवाधिकार एवं आरटीआई जागरूकता समिति की गांधी पार्क में आयोजित बैठक में जिला मंत्री रामुनाथ जाखड़। सभी सदस्यों ने सोमवार को विभागीय अधिकारियों को साधारण जन के हितों के प्रति संवेदनशीलता बरतने की मांग करते हुए ज्ञापन देने का प्रस्ताव लिया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश सचिव ललित सिंह ओड ने समिति की रीति नीति से अवगत करवाते हुए गत माह लगाई गई आरटीआई के बारे में सदस्यों को जानकारी दी। समिति के कालूराम पुरोहित तोलियासर ने गौमाता और पशुओं में लंपी महामारी के दौरान राजस्थान सरकार द्वारा बरती जा रही लापरवाही के खिलाफ मुख्यमंत्री को पत्र लिखने का निर्णय लिया गया। बैठक में रामअवतार शर्मा द्वारा स्थानीय श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम की बदहाली पर चर्चा की गई। बैठक में कोजुराम रेगर, अर्जुन जाट, दीपू राम भार्गव, भागीरथ गोदारा, सांवर लाल प्रजापत, पवन शर्मा, भैंरूलाल सोनी, पवन बुटन, नीरज प्रजापत, बजरंग लाल प्रजापत, राम कुकणा, मूलाराम मेघवाल, अनिल प्रजापत, बाबूलाल रेगर एवं अनिल वाल्मीकि उपस्थित रहे।