






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 जून 2025। कीटनाशक के असर से 18 वर्षीय नौजवान ने प्राण गवां दिए और उसके परिवार में कोहराम मच गया है। गांव लखासर निवासी नौजवान जयपाल सिंह पुत्र अनोप सिंह गुरूवार को खेत में स्प्रे कर रहा था, स्प्रे के असर से उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल लेकर आए जहां से युवक को गंभीर स्थिति में बीकानेर रेफर कर दिया गया। शुक्रवार को पीबीएम में युवक ने दम तोड़ दिया। मृतक अपनी पांच बहनों के बाद हुआ लाडला इकलौता भाई था। उसकी मौत से दादा सहित माता पिता व बहनों का हाल बुरा हो गया है। शुक्रवार को युवक का अंतिम संस्कार गांव में कर दिया गया। सरपंच प्रतिनिधि गोवर्धन खिलेरी सहित ग्रामीण परिवार को सांत्वना देते हुए ढांढस बंधा रहें है।




