May 21, 2026
0000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 जून 2025। तलवार व बरछी लेकर घर में घुसने व जान से मारने की नियत से हमला करने के आरोप में एक परिवादी ने श्रीडूंगरगढ़ थाने में मामला दर्ज करवाया है। परिवादी गांव लखासर निवासी 48 वर्षीय समुंद्रसिंह पुत्र मालूसिंह राजपूत ने इसी गांव के छैलूसिंह पुत्र भंवरसिंह, राजधानीसिंह उर्फ धानीसिंह पुत्र गुलाबसिंह, जसवीरसिंह पुत्र भींवसिंह राजपूत के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि वह 19 जून की रात करीब 8 बजे अपने घर में था। तभी आरोपी हाथ में तलवार व बरछी लेकर जबरन घर में घुसे और जान से मारने की नियत से परिवादी पर हमला कर दिया। शोर सुनकर रसोई में भोजन पका रही परिवादी की पत्नी किसनाकंवर भागकर आई और उसके शोर मचाने पर अभयसिंह, मंगलसिंह घर में आए और बीच बचाव करते हुए आरोपियों को दकाला। उस समय तो आरोपी वहां से भाग गए परंतु उसी रात 11 बजे आरोपी लौटे और उसके घर पर पत्थर फैंकते हुए गेट तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल देवाराम को सौंप दी है।