May 20, 2026
0000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 फरवरी 2025। राजस्थान सरकार की डिप्टी सीएम एवं वित्त मंत्री दिया कुमारी द्वारा आज तय समय 11 बजे पेश किया जाना प्रारंभ कर दिया है। सत्ता पक्ष इसे प्रदेश के लिए शुभ व मंगल बजट बता रही है। बजट में अभी तक ऊर्जा के क्षेत्र में बड़ी घोषणा करते हुए वित्त मंत्री ने प्रदेश भर में 765 केवी 1 जीएसएस, 400 केवी 5 जीएसएस, 220 केवी के 13 जीएसएस, 132 केवी के 28 जीएसएस, 33 केवी के 133 जीएसएस बनवाने की घोषणा की। ऊर्जा के क्षेत्र में आगामी वर्ष 6400 अतिरिक्त मेगावॉट उत्पादन की घोषणा की। गांवो में सड़कों से आस पास के इलाकों से बेहतर कनेक्टिविटी के लिए 5000 करोड़ की सड़के बनाए जाने की घोषणा की गई है। इसमें प्रति विधानसभा क्षेत्र में 10-10 करोड़ के सड़कों पर पेचवर्क कार्य के लिए दिए जाएंगे। मरुस्थलीय क्षेत्र में यह राशि 15-15 करोड़ रुपए प्रति विधानसभा दी जाएगी। पेयजल आपूर्ति के लिए सरकार ने 1 हजार ट्यूबवैल, 500 हेंडपंप बनवाने की घोषणा की गई।
लगातार खबर अपडेट की जा रही हैं। राजस्थान विधानसभा के चैनल पर बजट का लाइव प्रसारण किया जा रहा है, आप भी देखें बतजट का लाइव:- 

https://www.youtube.com/live/QELtMFr3iOo?si=WDspLJcM1meKCEyQ