






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 दिसम्बर 2021। क्षेत्र के गांव मोमासर में एक 19 वर्षीय युवक चौकी में पुलिस के सामने ही मारपीट पर उतारू हो गया तो चौकी इंचार्ज एएसआई रामनिवास ने उसे गिरफ्तार कर श्रीडूंगरगढ़ थाने पहुंचा दिया। रामनिवास ने बताया कि मोमासर निवासी हजारीराम पुत्र केसराराम जाट के खिलाफ परिवाद आने पर उसे समझाईश के लिए चौकी बुलाया गया। समझाईश के दौरान ही हजारीराम उग्र हो गया व चौकी में ही परिवादी से मारपीट पर उतारू हो गया। इस पर हजारीराम को गिरफ्तार कर श्रीडूंगरगढ़ थाने पहुंचाया गया है।



