May 20, 2026
0000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 फरवरी 2025। किसानों के लिए खास खबर कृषि मंडी श्रीडूंगरगढ़ से आई है। यहां राजस्थान खाद्य पदार्थ व्यापार संघ के आह्वान पर व्यापारी मंडल ने 25 व 26 फरवरी को मंडी में बोली नहीं लगाने का निर्णय लिया है। अध्यक्ष ओमप्रकाश भादू ने बताया कि सरकार द्वारा लगाए गए कृषि कल्याण फीस एवं मंडी शेष को हटाने व मोटे अनाज पर भी अन्य जिंसो के समान आढ़त 2.25 प्रतिशत करने की मांग को लेकर मंडी में दो दिन बोली बंद रहेगी। वहीं लालचंद सिद्ध ने कहा कि मौके 27 फरवरी से बोली विधिवत प्रारंभ होगी। किसान अपनी उपज लेकर मंडी में 27 के बाद ही आवें।