






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 अप्रैल 2021। खेत में स्प्रे करते हुए क्षेत्र में लगातार किसान काल का ग्रास बन रहें है। गांव सावंतसर में खेत में काम कर रहें 20 वर्षीय युवक ने स्प्रे के कारण अपने प्राण खो दिए। मृतक के भाई श्रवण विश्नोई निवासी सावंतसर ने शेरूणा पुलिस थाने में मर्ग दर्ज करवाई है। उसने पुलिस को बताया कि मैं और मेरा भाई संदीप (20) सोमवार दोपहर को खेत में खरपतवार से निजात पाने के लिए स्प्रे कर रहे थे। तभी तेज धूप में अचानक संदीप बेहोश हो गया। हम उसे तुरंत पीबीएम अस्पताल बीकानेर ले गए। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। चिकित्सक ने हमें बताया कि स्प्रे के दौरान जहर चढ़ने से उसकी मौत हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।




