






मतदाता दिवस पर क्षेत्र के एक दर्जन कार्मिक होंगे सम्मानित।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आगामी 25 जनवरी को 15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर क्षेत्र के एक दर्जन कार्मिकों का सम्मान किया जाएगा। राउमावि ताल मैदान में शनिवार सुबह 11.30 बजे आयोजित समारोह में चुनाव विभाग में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले कार्मिकों का सम्मान निर्वाचन अधिकारी उमा मित्तल द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम स्वीप कार्यक्रम में श्रेष्ठ कार्य के लिए राउमावि बाना के बीसीआई सीताराम कूकणा, गुसाईसर बड़ा के राउमावि के बीसीआई अविनाश कठानिया, एएलएमटी सातलेरा राउमावि के व्याख्याता नौरतमल शर्मा, रीड़ी के राउमावि व्याख्याता सहीराम भामूं, चूनाव कार्मिक पूरबचंद, बीएलओ उदरासर राउमावि के दुलदास स्वामी, गोनाणा जोहड़ राप्रावि के ईश्वरदास स्वामी, समंदसर राउमावि के पेमाराम चोटिया, तोलियासर राउमावि के सुरेंद्रसिंह राजपुरोहित सहित सुपरवाईजर लालमदेसर छोटा राउमावि के व्याख्याता भागीरथ, कुंतासर राउमावि श्रवणसिंह को सम्मानित किया जाएगा।
बिग्गा में हो रहा रामलला की मूर्ति स्थापना का महोत्सव।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रामलला की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का तिथिवार आयोजन संपन्न हुए वहीं तारीख से मूर्ति स्थापना का मंगल दिन बुधवार, 22 जनवरी को है। इस अवसर पर गांव बिग्गा के पुष्करणा बास में स्थित खेजड़ली बालाजी मंदिर में आज सुबह सुंदरकांड पाठ व मंत्र जाप का सामूहिक आयोजन संपन्न हो रहा है। आयोजक मेघराज पुरोहित ने बताया कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का 1 वर्ष पूर्ण होने पर बालाजी मंदिर में बुधवार सुबह पाठ व मंत्र जाप का आयोजन दोपहर करीब 1 बजे पूर्ण होगा तथा उसके पश्चात भंडारे का आयोजन भी संपन्न होगा। भंडारे में बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी भागीदारी निभाते हुए प्रसाद प्राप्त करें।




