






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 जनवरी 2022। कस्बे में तुलसी मेडिकल एण्ड रिसर्च सेण्टर में आज निःशुल्क नेत्र, दंत व यूरोलॉजी शिविर में 216 रोगियों ने लाभ लिया। शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. चंचल गुप्ता, यूरोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. हरीश अग्रवाल तथा दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. गौरव सिंघल ने अपनी सेवाएं दी। शिविर में 26 रोगी मोतियाबिन्द ऑपरेशन के लिए चयनित किए गए। दंत रोग के मरीजों को उनके प्रोसिजर ईलाज के दौरान छूट प्रदान की गई है। प्रशासक सूर्यप्रकाश गांधी ने बताया कि इस शिविर में श्रीडूंगरगढ़ कस्बे सहित आस- पास के गांवो से रोगी भाग लेने आए। शिविर में कोविड गाइडलाइन का पालन किया गया व सभी को मास्क व सोशल डिस्टेंस के बारे में जानकारी दी गयी।



