






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 जनवरी 2022। गांव नारसीसर के ग्रामीण आज विधायक गिरधारीलाल महिया से मिले व गांव से शेरुणा तक सड़क दुरस्त करवाने व पेयजल समस्या की शिकायत करते हुए समाधान की मांग की। महिया ने ग्रामीणों को शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। गांव की अन्य समस्याओं के समाधान पर भी चर्चा हुई व इस दौरान पूर्व सरपंच उदाराम नायक, महावीर सिंह, रणवीर सिंह, किशन सिंह, सुरजाराम सियाग, बबलू नायक, फूसाराम ब्राह्मण, पदमाराम, तेजपाल सिंह, प्रभुराम, मालसिंह, हुकमाराम, राजूराम, पूनम, कालूराम, प्रेम, अर्जुनसिंह इत्यादि मौजूद रहे।
बिग्गाबास रामसरा में दो ट्यूबवेल स्वीकृत, मिलेगी पेयजल समस्या से निजात।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव बिग्गाबास रामसरा में 2 ट्यूबवेल स्वीकृत हुए है और इससे गांव में पेयजल समस्या से ग्रामीणों को छुटकारा मिलेगा। विधायक गिरधारीलाल महिया ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव बिग्गाबास रामसरा में दो नये ट्यूबवेल की स्वीकृति राज्य सरकार द्वारा जारी कर दी गई है। महिया ने कहा यहां ग्रामीणों की 2 ट्यूबवेल की मांग थी जिसके लिए 20-20 लाख की लागत से कार्य शीघ्र प्रारंभ करवा दिया जाएगा। ग्रामीणों ने विधायक महिया का आभार व्यक्त किया है।



