May 20, 2026
00000000

डिग्गी पर बूस्टर चलाने गया 17 वर्षीय नौजवान आया करंट की चपेट में, हुई मौत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लगातार करंट की चपेट में आन से हो रही अकाल मोतों की घटनाएं सामने आ रही है। नापासर थाना क्षेत्र में गांव गुसाईसर निवासी 17 वर्षीय प्रेम जाखड़ पुत्र भैराराम जाट बुधवार सुबह करीब 10.30 बजे अपने खेत में बनी डिग्गी पर बूस्टर चलाने गया। युवक करंट की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक के बड़े भाई रामप्रताप ने पुलिस को रिपोर्ट दी और पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर ली व जांच थानाधिकारी लक्ष्मणसिंह करेंगे।
18 वर्षीय युवक ने फांसी का फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गंगाशहर थाना क्षेत्र में रामदेव कॉलोनी निवासी 18 वर्षीय राकेश पुत्र लक्ष्मणराम मेघवाल ने गोचर भूमि में मंगलवार को एक खेजड़ी के पेड़ से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पिता लक्ष्मणराम ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए बताया कि उसका बेटा घर से मोटरसाइकिल की सीट लगवाने का कहकर निकला था। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल कालूराम को दे दी है।