May 20, 2026
n3

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 मार्च 2022। गत दिनों एक 24 वर्षीय विवाहिता अपने पीहर गांव ऊपनी आई और उसकी मौत हो गई। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि निकिता जाट का विवाह 2014 में अनिल कुमार पुत्र उमेदाराम जाट निवासी लाडनु नागौर के साथ हुआ था। युवती गत दिनों अपने पिता छोटुराम जाट निवासी लुहारा बीदासर हाल निवासी ऊपनी के घर आई। 6 मार्च को युवती द्वारा कृषि कार्य करते हुए स्प्रे चढ़ने से तबीयत खराब हो गई और जिसका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा था जहां आज अधिक तबीयत बिगड़ने से उसे बीकानेर रैफर कर दिया गया। पीबीएम पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवती के पिता ने मर्ग करवाई है।