






श्रीडूगरगढ़ टाइम्स 7 मार्च 2022। जेनेरिक दवाओं का उपयोग बढें व आमजन में जनऔषधि परियोजना के लाभों के बारे में जागरूकता पैदा हो इस हेतु आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश भर में लाइव संवाद किया। ये जानकारी देते हुए ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. संतोष आर्य ने बताया कि इस योजना के माध्यम से आमजन को 50 से 90 प्रतिशत कम रेट में दवाइयां जनऔषधि केन्द्रों पर उपलब्ध करवाई जा रही है। कस्बे में राजकीय अस्पताल में जनऔषधि केंद्र पर जन औषधि सप्ताह मनाया गया। प्रधानमंत्री के साथ लाइव संवाद को वरिष्ठ चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों ने देखा नागरिकों से इसे लेकर जागरूक होने का आह्वान किया। कार्यक्रम में ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर संतोष आर्य, समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. श्रीकृष्ण बिहानी, डॉक्टर ओपी स्वामी, डॉ. एसएस नांगल, डॉ. प्रीति अग्रवाल, डॉ. रविंद्र गोदारा, डॉ. जगदीश गोदारा मौजूद रहे। इस दौरान अस्पताल में मौजूद आम नागरिकों ने भी प्रधानमंत्री का लाइव को देखा और जन औषधि दवाइयों के बारे में चिकित्सकों से जानकारी ली।





