May 21, 2026
WhatsApp Image 2025-03-11 at 20.27.05

धूमधाम से निकाली श्याम ध्वजा यात्रा, शामिल हुए श्याम श्रद्धालु।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंगलवार को बिग्गाबास के गणेश मंदिर में राधिका सत्संग मंडली द्वारा भव्य श्याम ध्वजा यात्रा निकाली गई। मंडली की महिलाएं हाथों में निशान लेकर यात्रा में शामिल हुई और बाबा श्याम की झांकी सजाई गई। अनेक श्याम भक्त जयकारे लगाते हुए यात्रा में साथ रहें। कस्बे के मुख्य मार्गों से होकर गुजरी यात्रा श्याम मंदिर पहुंच कर यात्रा पूर्ण हुई। यात्रा की तैयारियों में अक्षिता डागा, इशिका डागा, दीपिका डागा, निशा डागा, गिरीराज मूंधड़ा का विशेष सहयोग रहा। पंडित नीतीश पालीवाल ने निशान पूजन करवाया। पूजन में इंद्रचंद झालरिया व जसोदा झालरिया ने संपन्न करवाया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। निशान यात्रा में श्याम बाबा की झांकी सजाई गई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राधिका सत्संग मंडली ने निकाली निशान यात्रा।

श्याम मंदिर से निकली झांकी, 6 दिवसीय उत्सव संपन्न।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आड़सर बास के श्याम मंदिर से मंगलवार शाम को बाबा श्याम की सजीव झांकी सहित विभिन्न देवी देवताओं की झांकी सजाई गई। झांकिया बाजार के मुख्य मार्गों से निकल कर पुन: श्याम मंदिर पहुंच कर पूर्ण हुई। मंदिर प्रांगण में आयोजित 6 दिवसीय उत्सव आज संपन्न हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालु आयोजन में शामिल हुए व श्याम भक्ति रस में गोते लगाए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्याम बाबा मंदिर से बाबा श्याम सहित विभिन्न देवी देवताओं की झांकिया सजाई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। झांकी यात्रा में खूब पटाखे छोड़े और श्याम श्रद्धालुओं ने खूब लगाए जयकारे।