






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 अगस्त 2020। कस्बे के मोमासर बास में पानी की टंकी के पास से 25 वर्षीय युवक आसिफ लापता हो गया है। युवक के पिता असलम धोबी परिजनों सहित उसकी तलाश कर रहें है। युवक बोल नहीं पाता है और परिजन गहराती रात को देखते हुए चिंतित हो उठे है। असलम धोबी ने शहरवासियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि किसी को नजर आए तो वह तुरंत संपर्क करें।आप इन 9785865128 तथा 8890273859 नम्बरों पर संपर्क कर सूचना देवें।



