May 20, 2026
00001

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 फरवरी 2026। शुक्रवार सुबह क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें एक 25 वर्षीय नौजवान ने अपने प्राण गवां दिए है।
क्षेत्र के गांव गुसाईंसर बड़ा में करंट की चपेट में आने से 25 वर्षीय लक्ष्मण पुत्र नत्थूराम सारण की मौत हो गई है। शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे लक्ष्मण गांव के जीएसएस के पास ही बिजली का काम कर रहा था। तभी वह पोल के करंट की चपेट में आ गया। परिजन उसे उपजिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हैड कांस्टेबल देवाराम उपजिला अस्पताल पहुंचे और शव का पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम पसर गया वहीं आस पड़ौस में भी माहौल गमगीन हो गया है।