






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 दिसबंर 2020। गांव ठुकरियासर में महिला जनप्रतिनिधि प्रधान सावित्री देवी और पंचायत समिति वार्ड 16 से सदस्य चुनी गई सीमा कड़वासरा ने गांवो में स्वच्छता लाने का संकल्प लिया। कड़वासरा ने बताया कि वे गांव में नालियों का सिस्टम सुधारने व महिला शिक्षा के प्रति जागरूकता लाने का प्रयास करेंगी। ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों के स्वागत में पलक पांवडें बिछाए और बड़ी संख्या में पहुंच कर इनका सम्मान किया। गांव ठुकरियासर के ठाकुरजी मंदिर में आयोजित जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह में प्रधान सावित्री देवी को 51 हजार रूपए, सीमा कड़वासरा को 21 हजार व जिला परिषद सदस्य वार्ड 28 प्रतिनिधि टेमाराम को 11 हजार रूपयों की माला पहना कर स्वागत किया गया। सरपंच अमराराम मेघवाल, पूर्व उपप्रधान मदन सारस्वा, पूर्व सरपंच लालचंद नाई व उमाराम गोदारा, उपसरपंच प्रतिनिधि कुंदनमल सारस्वा, कानाराम मोटसरा, मालाराम गोदारा, मोहनराम गोदारा, पेमाराम सारण, आदुराम सारण, नौरंगराम सत्तासर, भंवरलाल गोदारा, भागीरथ सारस्वत, पंच भैराराम सारस्वत, सीताराम सोनी, मालाराम शर्मा, दीलिप खाँ, हरिकिशन सारस्वत ने प्रधान प्रतिनिधि केसराराम गोदारा का स्वागत किया। समारोह में रिड़ी सरपंच प्रतिनिधि हेतराम जाखड़, कांग्रेसी नेता विमल भाटी को भी फूलमाला पहना कर साफा बंधवाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया व विकास की मांग जनप्रतिनिधियों से की। प्रधान प्रतिनिधि केसराराम गोदारा ने सभी का आभार प्रकट किया और ग्रामीणों से बिना किसी भेदभाव के विकास करवाने की बात कही।






