






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 अक्टूबर 2022। कस्बे के बिग्गाबास में स्थित सूर्या पब्लिक सैकण्डरी स्कूल में विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति से जोड़ने के लिए संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन शनिवार को करवाया गया। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा आयोजित परीक्षा में कक्षा 5 से 10 तक के 292 विद्यार्थियों ने भाग लिया। संस्था प्रधान मूलचंद स्वामी ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली इस परीक्षा में विद्यालय के बच्चों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। परीक्षा में तहसील, जिला एवं प्रदेश स्तर पर मेरिट सूची में शामिल विद्यार्थियों को नकद पारितोषिक, शील्ड, साहित्य एवं प्रमाण पत्र से गायत्री परिवार द्वारा जिला स्तर पर आयोज्य कार्यक्रम में सम्मानित किये जायेंगे। इस दौरान शिक्षक दिलीप मीणा, राजूराम भार्गव, चंद्रप्रकाश प्रजापत, नदीम, मनीषा दर्जी एवं अंकिता प्रजापत ने अपना सहयोग दिया।





