






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 मई 2025। टोंक जिले के कुख्यात मोंगिया गैंग के तीन नकबजन क्षेत्र में मोटर साइकिल पर क्षेत्र में घूम रहे है। पुलिस सूत्रों के अनुसार पुलिस द्वारा मुखबिरी और उनकी लोकेशन के आधार पर अलग अलग थानों में नाकाबंदी की गई व नकबजनो द्वारा क्षेत्र में अपराध करने से पहले ही उन्हें दबोचने का प्रयास किया गया। इस दौरान निकटवर्ती थाना बीदासर में आज सुबह ये आरोपी देखे गए व पुलिस नाकाबंदी देख भाग छुटे। ये अपराधी नागौर से सांडवा, बीदासर होते हुए आये थे। व अब श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में होने के कयास भी लगाए जा रहे है। पुलिस सूत्रों द्वारा बताया गया कि तीनों एक ही मोटरसाइकिल पर है एंव एक टूटा हुआ हेलमेट भी है। इन अपराधियों में से एक का हुलिया भी पुलिस द्वारा जारी करते हुए आमजन से भी तलाश की अपील की है। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के जागरूक पाठक इन अपराधियो को कही देखे तो अपने बीट कांस्टेबल, बीट पुलिस अधिकारी या पुलिस थाने में तुरन्त सूचना देवे।




