






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 जुलाई 2024। राउमावि ताल मैदान, श्रीडूंगरगढ़ में उमस व गर्मी से बेहाल बच्चों को राहत देने के लिए 3 दानदाताओं ने 23 पंखों सहित स्कूल स्टाफ द्वारा मिलकर 27 पंखे सोमवार को दिए गए है। प्रधानाचार्य डॉ मनीष कुमार सैनी की प्रेरणा से कालूबास निवासी पवन बूटण ने 10 पंखे भेंट दिए है। वहीं वरिष्ठ व्याख्याता बालाराम मेघवाल की प्रेरणा से इसी विद्यालय से सेवानिवृत्त प्राचार्य आदूराम जाखड़ ने 8 पंखे और रमेशदान बीठू की प्रेरणा से कालूबास निवासी भगवानमल सोनी पुत्र कुनणमल सोनी द्वारा 5 पंखे भेंट दिए। इनके अतिरिक्त स्कूल स्टाफ के राजेश कुमार प्रताप, फातिमा डिसूजा, सुनीता सांगवा व राजवीर ने स्कूल को एक-एक भेंट दिया है। इसमें दीपक चौधरी, नंदकिशोर सैनी, लीलाधर व प्रदीप कुमार कौशिक भी सहयोगी रहें। प्रधानाचार्य डॉ मनीष कुमार सैनी ने सभी दानदाताओं का आभार जताते हुए शिक्षा के मंदिर में किए गए दान को देश व समाज के लिए सर्वाधिक उपयोगी दान बताया। उन्होंने कहा कि इससे देश का भविष्य निखरता है जो सबसे बड़ा पुण्य है। इस दौरान स्कूल का पूरा स्टाफ मौजूद रहा।





