May 21, 2026
2023-specil

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 जुलाई 2024। लगातार एक हफ्ते से भयंकर उमस व गर्मी से बेहाल हो रहें नागरिकों को सावन के पहले सोमवार को कुछ तो राहत मिली है। दोपहर बाद अंचल में बादल छाए और कहीं हल्की तो कहीं अच्छी बरसात हुई है। गांव लालासर में किसान प्रसन्न हुए और समंदरसिंह ने बताया कि बिजली की कमी के कारण झुलस रही फसलों को राहत मिली है। आड़सर पुरोहितान में भी अच्छी बरसात हुई और गलियों में पानी भर गया। बिग्गा व बाना में भी बरसात हुई है। कितासर में तेज हवा के साथ बरसात ने गर्मी से राहत दी। किसानों ने प्रसन्नता प्रकट करते हुए बताया कि सावन की ये पहली बरसात वरदान साबित होगी। इन गांवो के आस पास के गांवो में भी बरसात हुई है। श्रीडूंगरगढ़ कृषि मंडी में हल्की बरसात से गर्मी से राहत मिली है। शहर में हल्की बरसात के बाद ठंडी हवा ने राहत दी है। बता देवें मौसम विभाग के अनुसार सोमवार व मंगलवार को 7 संभागों में मध्यम से भारी बरसात का अलर्ट जारी किया है। विभाग ने बीकानेर व जोधपुर संभाग में भी बरसात होने की संभावना जताई है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ कृषि मंडी में हुई बरसात से मिली गर्मी से राहत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ की दिखणादी रोही में बरसे बादल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बिग्गा में हुई बरसात।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कितासर में हुई बरसात, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बाना में किसान झूम उठे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव आड़सर पुरोहितान की गलियों में भरा पानी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव लालासर में हुई बरसात।