May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 जुलाई 2021। आस पास की खास खबर में खबर आज नोखा क्षेत्र में हुए दर्दनाक हादसे की है जिसमें एक मां ने अपने बच्चे को बचाने के प्रयास में स्वयं के भी प्राण दे दिए। नोखा थाना क्षेत्र के गांव जसरासर के बेरसर में मां- बेटे की मौत पानी के कूंड में डूबने से हो गई। जसरासर थाने के एसआई देवीलाल ने बताया कि आज सुबह 5 बजे के आसपास यह घटना हुई है। पुलिस ने बताया कि कुंड में 3 वर्षीय बच्चा परमेश्वर गिर गया। जिसको बचाने के चक्कर में उसकी 35 वर्षीय मां भी कुंड में कूद गयी। कुंड में डूबने से दोनो की मौत हो गयी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मोर्चरी में रखवाया है। बताया जा रहा है कि मृतका के दो बच्चे है।