May 20, 2026
00-25

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 नवंबर 2021। राजस्थान में रीट रिजल्ट के बाद अब तृतीय श्रेणी के 31 हजार शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। इसके लिए थर्ड ग्रेड अध्यापक भर्ती की विज्ञप्ति जारी होगी। भर्ती में लेवल-1 में 16 हजार और लेवल-2 में 15 हजार पदों पर शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। अब तक विषय वर्गीकरण को लेकर कोई फैसला नहीं हुआ है। फाइनल मेरिट लिस्ट के आधार पर नियुक्तियां होगी व फाइनल मेरिट लिस्ट में 90:10 का फार्मूला लगेगा। इसमें 90 फीसदी नम्बर रीट के तथा एकेडमिक इंडेक्स से 10 फीसदी मार्क्स जुड़ेंगे। रीट में पात्र अभ्यर्थियों को भर्ती फार्म भरते समय रीट मार्कशीट समेत अपने डॉक्यूमेंट स्कैन कर अपलोड करने होंगे। इसके बाद बीकानेर माध्यमिक शिक्षा निदेशालय अभ्यर्थियों की मेरिट जारी करेगा। जिसका फाइनल कट ऑफ भी जारी होगी। इसी मेरिट के आधार पर राजस्थान में शिक्षकों की भर्ती होगी। बता देवें रीट परीक्षा में के रिजल्ट में 11 लाख चार हजार 216 को पात्र घोषित किया गया है। लेवल -1 में 3 लाख 3 हजार 604 और लेवल-2 में 7 लाख 73 हजार 612 को पात्र घोषित किया गया है। इनमें से मेरिट के आधार पर 31 हजार शिक्षकों को नियुक्ति दी जाएगी।