May 21, 2026
10-oct

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 नवबंर 2023। क्षेत्र के गांव बींझासर से एक दु:खद घटना सामने आई है जिसमें एक 35 वर्षीय युवक अकाल मौत का शिकार हो गया है। आज सुबह ओमप्रकाश पुत्र मामराज जाट गांव की रोही में अपने पड़ौसी खेत में बिजान कर रहा था। अचानक ट्रेक्टर पलट गया और ओमप्रकाश की ट्रेक्टर के नीचे दब गया। मौके पर ही युवक ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने शव राजकीय अस्पताल पहुंचाया और यहां से पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ओमप्रकाश चार पुत्रियां व 2 पुत्रों का पिता था। गांव भर में जो भी हादसे के बारे में सुन रहा है वही काल की क्रुरता के साथ 6 बच्चों के सिर से पिता का साया उठ जाने पर शोक प्रकट कर रहा है।