May 21, 2026
10-oct

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 नवबंर 2023। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल आज श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे और यहां रालोपा प्रत्याशी डॉ. विवेक माचरा के समर्थन में वोट करने का आह्वान जनता से किया। ताल मैदान में आयोजित सभा को बेनीवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि युवा व किसान के लिए संघर्ष करते हुए मैंने राज को ठुकराया है। उन्होंने विधायक पर निशाना साधते हुए कहा कि राज के लिए संघर्ष को छोड़ दिया। अब पुनः जनता संघर्ष को चुनकर अपने क्षेत्र की युवा आवाज को विधानसभा में बुलंद करें। बेनीवाल ने कहा कि देश के युवा व किसान को मोदी-राहुल व गहलोत-वसुंधरा के गठबंधन से खतरा है। हमने 30 सालों के संघर्ष से पार्टी को खड़ा किया है व बड़ी पार्टियों के खिलाफ मोर्चा खोला दिया है। उन्होंने कहा कि अब श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र वासियों को रालोपा का साथ देने की जिम्मेदारी व जीत की भोलावण देने आया हूं। उन्होंने वादा किया कि सदैव जनता के बीच मिलुंगा और कभी पीठ नहीं दिखाऊंगा। बेनीवाल ने जनता का साथ मांगते हुए 60 सीटों पर विजयी होने का दावा किया। बेनीवाल ने कहा कि श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में सड़क पर हुए हर संघर्ष में विवेक माचरा आगे रहा है अब जनता की बारी है कि माचरा का साथ देकर संघर्ष को मजबूत करें। चुनावी दौरे में बेनीवाल हैलिकॉप्टर से श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे व सीधे अपना व्यक्तव्य देकर आगे की सभा के लिए रवाना हो गए। इस दौरान बड़ी फूलमाला से उनका स्वागत किया गया। उपखंड क्षेत्र से बड़ी संख्या में रालोपा समर्थकों ने सभा में भाग लिया। रालोपा प्रत्याशी डॉ विवेक माचरा ने सभी का आभार जताया। मुकेश जाखड़ ने बताया कि सभा स्थल से रैली के रूप में सभी कार्यकर्ता मुख्य बाजार से कार्यालय स्थल पर पहुंचे और कार्यालय का उद्घाटन किया।

ये रहें वक्ता, इन्होंने संभाली व्यवस्थाएं, ये रहें मौजूद।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पार्टी के जिला मंत्री सुरेन्द्र सहू, राकेश, शहर अध्यक्ष जावेद कायमखानी, तहसील अध्यक्ष मनोज जाखड़, लूणकरणसर के सीताराम सियाग, महामंत्री धन्नाराम कांकड ने मंच से विचार व्यक्त करते हुए माचरा के पक्ष में वोट देने की अपील है। जिलाध्यक्ष दानाराम घिंटाला ने सभी अतिथियों का स्वागत किया व व्यवस्थाओं को संभाला। आज मंच पर रामकरण लोथिया, बिशनाराम नायक व कुंतासर के देवीलाल लुहार ने रालोपा पार्टी ज्वाईन की है। इस दौरान उपखंड क्षेत्र के अनेक गांवो से रालोपा व माचरा समर्थक पहुंचे। सभा में पंचायत समिति सदस्य कालूराम गोदारा, जेठाराम सिहाग, गोपीराम सिहाग, सांवरमल सिहाग, समुन्द्रराम सिहाग, ओमप्रकाश सारण, मांगीलाल सहू, मेघाराम भुवांल, रामरतन गुरूजी, हरलाल सिहाग, बीरबल सिहाग, रामकिशोर सहू, पूनम सुथार, रूपाराम सिहाग, रामेश्वरलाल सिहाग, शिशुपालसिंह राठौड़, श्रवण ज्याणी, सुरजाराम काकड़, सागर खीचड़, श्योपत, काशीराम मेघवाल, रामचंद्र कस्वां, परमेश्वरलाल सारण, केशराराम लुहार, किसनलाल लूहार, देवीलाल लुहार, शेराराम मेघवाल, सीताराम मेघवाल, खंगाराम प्रजापत, सागर खींचड़, सुरजाराम जाट, रामकरण गोदारा, रामनिवास नायक, रामूराम नायक, शेराराम, अन्नाराम नायक, सहीराम नायक, गोपीराम बरा, ओमप्रकाश, मघाराम गोदारा, बाबूलाल गोदारा, नानकराम, केशुराम, मोतीराम, रामचंद्र, मोडूराम, नानकराम, केशुराम, गोपीराम, मोतीराम, रामचन्द्र, मोडूराम, नानूराम, भंवरलाल गोदारा, केशराराम जाखड़, रामचन्द्र गोदारा, रामलाल बाना, अमराराम खिलेरी, कानाराम बिग्गा, कानाराम जैतासर, ओमप्रकाश स्वामी, मुकनाराम भादू, रामेश्वर भुंवाल, नत्थाराम, केशराराम, रारुराम डेलू, जेठाराम सियाग, अन्नाराम, बीरमाराम, भंवरलाल, तोलाराम गोदारा, ईश्वरराम, रिछपाल, हरखाराम, नरपतसिंह देवासी, पवन शर्मा, चेननाथ, लक्ष्मणराम जाखड़, मांगीलाल जाखड़, सहीराम बाना, मूलाराम ज्याणी, रामकरण लोथिया, मांगाराम प्रजापत, राजूराम पोटलिया, रामप्रताप दुसारणा, शिवदान सिंह राठोड़, लीलाराम मेघवाल, भंवरलाल कस्वां, मालाराम कस्वां, आसुराम कस्वां, रामकरण कस्वां, तिलोकाराम धतरवाल, बनवारी कस्वां, भागीरथ कस्वां, हरिराम गोदारा, तिलोकाराम सिंवर, विजयपाल गोदारा, भागीरथ, बीरबल तर्ड सहित अनेक नागरिक शामिल हुए। सभी ने माचरा का साथ देने का आश्वासन दिया।