






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 अक्टूबर 2023। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस के हैड कांस्टेबल आवड़दान ने कार्रवाई करते हुए अवैध शराब बेचते हुए एक जने को पकड़ा व शराब जब्त की। शुक्रवार को गांव हेमासर की आम गली में सार्वजनिक स्थान पर शराब बेचने के आरोप में इसी गांव के राकेश को गिरफ्तार कर लिया व उससे 40 पव्वे शराब जब्त की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल सुरेश कुमार को दी गई है।



