May 21, 2026
WhatsApp Image 2023-10-08 at 9.02.50 PM

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 अक्टूबर 2023। कस्बे में भरे बाजार विजय स्टोर के पास एक पिकअप चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए राह चलते एक बुजुर्ग को टक्कर मार दी। आड़सर बास निवासी घायल बुजुर्ग मदनलाल कच्छावा को राहगीर दिनेश करनाणी व हरिराम बाना ने अस्पताल पहुंचाया। मदनलाल के पुत्र विनोद कुमार ने थाने पहुंच कर मामला दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि शनिवार दोपहर उसके पिता बाजार में रास्ते से जा रहें थे तभी पिकअप आरजे 07 जीडी3165 के ड्राईवर ने लापरवाही से चलाते हुए पीछे से टक्कर मारी व एक टायर मेरे पिता की दाहिने पैर पर चढ़ा दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसआई बलवीरसिंह को सौंप दी है।