






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 सितंबर 2022। क्षेत्र के गांव धीरदेसर पुरोहितान से थाने में जमीन विवाद में 420 का मामला दर्ज हुआ है। पार्थी रणजीता राम पुत्र दुर्गाराम मेघवाल निवासी धीरदेसर पुरोहितान ने इसी गांव के ओमप्रकाश पुत्र मालूराम मेघवाल, रामूराम पुत्र गंगाजलराम मेघवाल, जसवंत पुत्र दुर्गाराम मेघवाल पर कूटरचित दस्तावेज बना कर रास्ता बाबत जमीन हड़पने का आरोप लगाया है। पार्थी ने पुलिस को बताया कि उसका खेत पड़ौसी ओमप्रकाश ने उसका खेत काश्त के लिए ले रखा है जिसके डेढ़ लाख रुपए नहीं दिए तथा आरोपी ने उसके पिता के नाम से फर्जी अंगूठा रास्ता बाबत भूमि फर्जी बेचान करना बताया है। उसने बताया कि आरोपियों ने नाजायज लाभ के लिए एकराय होकर धोखा किया है। पुलिस ने 420 का मामला दर्ज कर जांच सहायक उपनिरीक्षक पूर्णमल के सुपुर्द कर दी है।




