May 21, 2026
010

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 सितंबर 2022। रिश्ते में देवर लगने वाले रिश्तेदार ने एक विवाहिता को ब्लैकमेल करते हुए उसके फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे छेड़खानी की। पीड़िता ने अपने भाई के साथ थाने पहुंच कर मामला दर्ज करवाते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। विवाहिता ने पुलिस को बताया कि श्रीडूंगरगढ़ निवासी रिश्ते में उसके देवर का घर में आना जाना था और उसी देवर ने उसके मोबाइल से ओटीपी लेकर उसके फेसबुक व स्टार मेकर हैक कर लिए। उसकी आईडी अपने फोन में चलाकर रिश्तेदारों से बातचीत करने लगा। जब इसका पता चला तो पीड़िता ने उसे मना किया पर आरोपी ने उसे धमकाया व उसके फोटो, वीडियो अश्लील बनाकर वायरल करने की धमकी देते हुए छेड़छाड़ करने लगा। आरोपी ने किसी को बताने पर बच्चों सहित जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके भाई द्वारा हिम्मत देने पर उसने पुलिस में शिकायत की परंतु थाने में समझाईश के बाद भी आरोपी नहीं माना। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हेड कांस्टेबल बलवीर सिंह के सुपुर्द कर दी है।