May 20, 2026
00000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 अगस्त 2025। दो पिकअप में कुल 45 बकरियों को एक दूसरे के ऊपर पटक कर ठूस ठूस कर भरा गया था और पुलिस ने कार्रवाई कर दोनों को जब्त कर चार सवारों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पशु क्रुरता अधिनियम में मामला दर्ज करवाया है। बुधवार शाम को कितासर की ओर से दो संदिग्ध पिकअप आने की सूचना पुलिस को मिली। इस पर हैड कांस्टेबल भगवानाराम की अगुवाई में कांस्टेबल पुनीत कुमार व मोहम्मद अशरफ ने थाने के सामने नाकाबंदी की तथा दूसरे दल में हैड कांस्टेबल संदीप कुमार की अगुवाई में कांस्टेबल विकास, मुकेश ने झंवर बस स्टैंड पर नाकाबंदी की। भगवानाराम की टीम ने पिकअप को रूकवाया और देखा के पिकअप में दो दर्जन बकरियां ठूस ठूस कर भरी थी। पुलिस ने पिकअप जब्त कर बालेसर निवासी सदीक पुत्र गफ्फुर खां व इबाईदुल्ला पुत्र हनिफ खान को पकड़ लिया। वहीं दूसरे दल के हैड कांस्टेबल संदीप कुमार की अगुवाई में दल ने दूसरी पिकअप को रूकवाया और उसमें से 21 बकरियां पिकअप सहित जब्त की। इससे पुलिस ने जोड, भाप निवासी मकसुद पुत्र नेक मोहम्मद व शकूर पुत्र बच्चुखां निवासी बिराई को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पशु क्रुरता में मामला दर्ज कर लिया।