May 20, 2026
00000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 अगस्त 2025। एसआई भर्ती परीक्षा 2021 रद्द कर न्याय की मांग कर रहें सैंकड़ों युवाओं के लिए बिग ब्रेकिंग हाईकोर्ट से आई है। राजस्थान हाईकोर्ट ने सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2021 रद्द कर दी है। इस भर्ती परीक्षा को लेकर उम्मीदवार साल 2021 से न्याय की मांग कर रहे थे। इस बीच दिल्ली से लेकर पटना तक, कई जगहों पर आंदोलन भी हुए। जस्टिस समीर जैन की एकलपीठ अपना फैसला सुनाया है। अदालत ने गत दिनों लंबी सुनवाई कर फैसला सुरक्षित रखा था। कैलाश चंद शर्मा व अन्य ने याचिका दायर की है। याचिका में भर्ती परीक्षा को रद्द करने की गुहार लगाई गई थी।