August 29, 2026
0000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 अगस्त 2026। गांव बेनीसर में 2 अगस्त को सड़क लोकार्पण की शिलालेख पट्टिका तोड़ने के मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
मामले की जांच कर रहें एएसआई गजेंद्रसिंह ने बताया कि सार्वजनिक निर्माण विभाग के जेईएन वीरेंद्र सिंह ने लोकार्पण हेतु लगाए गए पीलर व प्लेट तोड़ देने के आरोप में मामला दर्ज करवाया। जांच के दौरान बेनीसर निवासी हरिराम जाट, रामरतन सिद्ध, ताराचंद जाट, रेवंतराम जाट, जेठाराम जाट को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।