






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 फरवरी 2021। अपराध होने से पहले निषेधात्मक कार्रवाई के जिला पुलिस अधीक्षक प्रीति चंद्रा के निर्देशों पर श्रीडूंगरगढ़ थाना पुलिस एक्टिव मोड पर है। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण की अगुवाई में शराब के नशे में होने वाले अपराधों ओर सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए लगातार शराबियों की गिरफ्तारी और चालान काटने की कार्रवाई कर रही है। रविवार को एएसआई ईश्वर सिंह ने शराब के नशे में वाहन चलाने वाले 3 लोगों को गिरफ्तार किया और 2 जनों को सार्वजनिक जगहों पर शराब पीकर उत्पात मचाते हुए गिरफ्तार किया है। इसके अलावा 25 वाहनों के यातायात नियमो के उल्लंघन पर चालान भी काटे गए है। एएसआई ईश्वर सिंह ने बताया कि शराब पीकर वाहन चलाने के आरोप में आडसर बास निवासी शिवकुमार जाट को पकड़ा गया है। इसी प्रकार हेडकांस्टेबल आवड़दान ने शराब के नशे में वाहन चलाते हुए बिग्गाबास निवासी शिवरतन मेघवाल को और मदनलाल मेघवाल को भी गिरफ्तार किया गया है। थानाधिकारी वेदपाल द्वारा नेशनल हाइवे पर स्थित आदर्श कॉलोनी में सार्वजनिक रूप से शराब पीते हुए बिग्गाबास के वार्ड 24 निवासी कालूसिंह राजपूत और वार्ड 22 निवासी छोटूराम मेघवाल को 60 पुलिस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है।



