May 20, 2026
IMG-20250602-WA0001

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 जून 2025। पिछले 20 सालों से एनएसयूआई, यूथ कांग्रेस, कांग्रेस में तहसील से लेकर प्रदेश तक विभिन्न जिम्मेदारी निभाने वाले क्षेत्र के युवा कांग्रेसी नेता हरिराम बाना ने अब राजीव गांधी पंचायती राज संगठन में जिलाध्यक्ष के रूप में कांग्रेस की रीति-नीति जन जन तक पहुंचाने का अभियान छेड़ा है। इसी अभियान को गति देते हुए बाना ने कुछ दिन पहले संगठन की जिला कार्यसमिति की घोषणा की थी वही रविवार को बाना ने बीकानेर देहात जिले के सभी 5 विधानसभा क्षेत्रों के समन्वयक ओर सभी 10 ब्लॉक के ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किये है। बाना ने बताया कि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सुनील पंवार, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, संघठन के प्रदेशाध्यक्ष सीबी यादव, संभाग प्रभारी विमल भाटी के अनुमोदन के साथ जिले के विधानसभा क्षेत्र श्रीडूंगरगढ़ में रामेश्वरदास स्वामी को, नोखा में मनोज विश्नोई को, खाजूवाला में लतीफ खान को, लूणकरणसर में भंवरलाल गोदारा को व कोलायत में ओमप्रकाश विश्नोई को विधानसभा समन्वयक बनाया गया है। इसी प्रकार ब्लॉक श्रीडूंगरगढ़ में तेजपाल सारण, सूडसर में गोविंद राम मेघवाल, पांचू में रेवंतराम लॉयल, नोखा ग्रामीण में जीतराम मेघवाल, बज्जू में पतराम सारण, कोलायत में बीरबलराम मेघवाल, लूणकरणसर में गोकुलराम विश्नोई को, नापासर में रामनिवास कूकना को, छतरगढ़ में छगनलाल मेघवाल को, खाजूवाला में राजेंद्र प्रसाद जांघू को ब्लॉक अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है। इन सभी को दो दिवसीय प्रशिक्षण अनिवार्य रूप से लेने, अपनी ब्लॉक कार्यसमिति का गठन करने, ब्लॉक कार्यकारिणी का प्रशिक्षण करवाने ओर कांग्रेस की देशहितैषी गैरसाम्प्रदायिक विचारधारा का आमजन में प्रचार प्रसार करने की जिम्मेदारी दी गई है। विदित रहे कि राजीव गांधी पंचायती राज संगठन कांग्रेस पार्टी का अग्रिम संगठन है व कार्यकर्ताओं को पार्टी के प्रति निष्ठावान बनाने में सतत कार्यशील संगठन है।