






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 मई 2021। कोरोना के काले अंधेरों में मोमासर गांव की धरा से आज पूरे उपखंड सहित जिले तक ऐसा उजाला फैला है जिससे मानवता की रोशनी में नागरिकों का विश्वास अधिक दृढ़ हो सकेगा। गांव मोमासर निवासी व दिल्ली प्रवासी भामाशाह कन्हैयालाल जैन ने आज अभूतपूर्व कार्य करते हुए क्षेत्र के हित में बड़ा निर्णय लिया है। सुमेरमल पटावरी ट्रस्ट के माध्यम से के.एल. जैन ने कोरोना से टूटती सांसो को संबल देने के लिए 55 ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर दें रहें है। माेमासर सरपंच सरीता देवी संचेती ने जैन काे फाेन कर गांव में काेराेना से हुए विकराल हालाताें के बारे में बताया एवं ऑक्सीजन की कमी के बारे में बताया एवं गांव के लिए 10 ऑक्सीजन कसन्ट्रेटर प्रदान करने का आग्रह किया। जैन ने माेमासर सहित आस पास के क्षेत्राें के हालात भी पूछे एवं हर जगह पर ऑक्सीजन की कमी काे देखते हुए 55 ऑक्सीजन कसन्ट्रेटर प्रदान करने की घाेषणा की। ये ऑक्सीजन कसन्ट्रेटर साेमवार काे माेमासर पहुंच जाएगें एवं इनमें से 13 मोमासर चिकित्सालय काे, 5 श्रीडूंगरगढ़ चिकित्सालय काे, 5 नागरिक विकास परिषद काे, 2 आपणाे गांव सेवा समिति काे, 30 पंचायताें के सरपंचों को दिए जाएंगे। जिससे गांवो में फैलते संक्रमण से किसी की जान की आहुति अब नहीं लगे। पटावरी ट्रस्ट द्वारा 55 ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर के साथ, सभी सरपंचो को एक-एक ऑक्सीमीटर, 200-200 मास्क, एक-एक भाप मशीन, एक-एक टेम्प्रेचर गन तथा गांव मोमासर में 4 हजार पैकेट काढ़े का वितरण किया जाएगा। याद दिला दें की पटावरी ट्रस्ट ने गत वर्ष कोरोना के लॉकडाउन करीब 28 लाख रूपए की लागत से 5500 कीट राशन भी ग्रामीण गरीब परिवारों को बंटवाया था और 51 लाख रुपए पीएम केयर फंड में दिए गए थे। अभी कोरोना काल में गांव मोमासर से बीकानेर जाने आने के लिए 2 वाहन, एक वाहन मोमासर पीएचसी के उपयोग हेतु देने का सेवा कार्य भी ट्रस्ट द्वारा किया जा रहा है। ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर मशिनाें का वितरण समाराेह साेमवार शाम चार बजे गांव में ही सरपंच सरिता देवी संचेती, एसडीएम दिव्या चौधरी, बीडीओ मनोज धायल, ब्लाक सीएमएचओ संतोष आर्य, मोमासर हॉस्पिटल इंचार्ज डाक्टर सीताराम, उपसरपंच जुगराज संचेती, मोमासर ग्राम विकास अधिकारी संजीव बुडानिया, गांव के सामाजिक कार्यकर्ता मनफूल गोदारा, निर्मल पटावरी, विद्याधर शर्मा, बजरंग सोनी आदि की उपस्थिति में किया जाएगा। सरपंच सरिता देवी संचेती ने कहा कि गांव मोमासर के विकास में पटावरी ट्रस्ट का विशेष योगदान दिया रहा है और कन्हैया लाल जैन मोमासर के ऐसे भामाशाह सपूत है जिस पर यहां की धरा को ही नहीं प्रति ग्रामीण को गर्व है। उपसरपंच जुगराज संचेती ने पटावरी ट्रस्ट के आभार व्यक्त किया है।




