May 21, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 मई 2021। क्षेत्र में 18+ की वैक्सीन दाे दिन लगने के बाद साेमवार काे नहीं लगेगी ओर इसलिए आज रविवार रात काे नाै बजे स्लाट नहीं खुलेगा। स्लाट नहीं खुलने से युवाओं में निराशा है एवं स्लाट खुलने पर भी हर दिन बड़ी संख्या में युवा वैक्सीन की अपाेंटमेंट से वंचित रह जाते है, क्याेंकि स्लाट 15 से 20 सैकेण्ड में ही फूल हाे जाता है। ब्लाक सीएमएचओ डाक्टर संताेष आर्य ने बताया कि साेमवार काे क्षेत्र में 45+ के लिए केवल काेवैक्सीन की डाेज लगेगी। जिन लाेगाें ने पहले भी काेवैक्सीन की डाेज लगवा रखी है वे अपनी सैकेण्ड डाेज लगवा सकेगें एवं जिन्हाेने पहले काेई वैक्सीन नहीं लगवाई वे अपनी पहली डाेज लगवा सकते है। हालांकी क्षेत्र में पिछले पूरे माह काेविडशिल्ड की पहली डाेज लगी थी और क्षेत्रवासी सैकेण्ड डाेज के लिए उसका इंतजार कर रहे है। लेकिन उपलब्ध नहीं हाेने के कारण पहली डाेज काेविडशिल्ड की लगवा चुके लाेगाें काे साेमवार काे चिकित्सालय नहीं जाना है। साेमवार काे श्रीडूंगरगढ़ सीएचसी, श्रीडूंरगरगढ़ कालूबास यूपीएचसी और शेरूणा पीएससी में 45+ वालाें काे काैवैक्सीन का टीका लगेगा।