May 20, 2026
WhatsApp Image 2023-10-08 at 11.03.09 AM

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 अक्टूबर 2023। क्षेत्र के गांव माणकरासर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता छात्रा वर्ग (17-19) वर्षीय कबड्ड़ी प्रतियोगिता शनिवार शाम को खेल उत्साह के साथ सम्पन्न हुई। इस प्रतियोगिता में 17 वर्षीय छात्रा वर्ग कबड्ड़ी प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में एनडीएस  नाथवाणा, लूणकरणसर ने बाडेला को 23-20 से हराकर एवं 19 वर्षीय छात्रा वर्ग कबड्ड़ी प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में लखावर, लूणकरणसर ने मनाफरसर को 32-26 से हराकर जिलास्तर विजेता बनी। 17 वर्ष में बेस्ट रेडर का पुरस्कार बाडेला टीम की अनिता को मिला वहीं नाथवाणा टीम की मोनिका को बेस्ट कैचर का पुरस्कार दिया गया।  वहीं 19 वर्ष में लखावर टीम की आईना  प्रतियोगिता की बेस्ट रेडर रही। फाइनल मुकाबलों के बाद प्रतियोगिता का समापन व पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया तथा  विजेता व उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता संयोजक एवं शाला के प्रधानाचार्य  पूनमचंद भार्गव ने सभी खिलाड़ियों व अतिथियों का आभार जताया। इस प्रतियोगिता में कुल 98 टीमों ने भाग लिया। इस दौरान रामस्वरूप पूनियां, मघाराम मेघवाल, जगदीश पूनियां, शिक्षक भवानीशंकर, गौरीशंकर पारीक समेत शाला स्टाफ के समस्त सदस्य के टीमों के प्रभारी व खिलाड़ी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण युवाओं ने भी व्यवस्था संबंधी सहयोग दिया। गांव में उत्सव का सा माहौल रहा है व खेलप्रमियों ने खेल का लुफ्त उठाया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित, बड़ी संख्या में ग्रामीण हुए शामिल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रभारी ने सभी अतिथियों व खिलाड़ियों का आभार जताया।