






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 नवम्बर 2023। श्रीडूंगरगढ़ से विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए इस बार 21 प्रत्याशी मैदान में आए, जिन्होनें 23 नामांकन भरवाए। 23 में से 1 रद्द हुआ व 1 मर्ज हो गया। पीछे बचे 21 नामांकनों में से गुरूवार को नाम वापसी के अंतिम दिन, अंतिम समय 3 बजे तक 7 प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस ले लिए है। उपखण्ड अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि प्रत्याशी तारासिंह ओड़, सुमन कंवर ओड़, परसराम राजपुरोहित, सोहनलाल ओझा, किशनसिंह राजपुरोहित, आशीष जाडीवाल और गौरीशंकर स्वामी ने अपने नामांकन वापस ले लिए है। अब मैदान में 14 प्रत्याशी बचे है। इनमें भाजपा से ताराचंद सारस्वत, कांग्रेस से मंगलाराम गोदारा, माकपा से गिरधारीलाल महिया, बसपा से राजेन्द्र कुमार, रालोपा से विवेक माचरा, असपा से आशाराम सांसी, अभिनव राजस्थान पार्टी से श्रवणसिंह पुंदलसर एवं निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में प्रीति शर्मा, सांवतसिंह खिलेरी, भीखाराम नाई, ईश्वरचंद चौरडिया, नारायण सुनार, मनोज कुमार सारस्वत, अप्राजित बैदा मैदान में रहे है।



