






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 नवम्बर 2023। श्रीडूंगरगढ़ के तीन बार के विधायक एंव कुछ समय पहले ही भाजपा पार्टी में घर वापसी करने वाले किशनाराम नाई फिर से बगावत के रास्ते पर चल पड़े है। नाई ने गुरुवार शाम 7 बजे निर्दलीय प्रत्याशी प्रीति शर्मा के समर्थन में अपने कार्यकर्ताओं और समर्थको की बैठक आहूत की है। मोमासर बास में जोशी चिकित्सालय के पास स्थिति प्रीति शर्मा के कार्यालय में आयोजित होने वाली इस बैठक में नाई चोंकाने वाला कदम भी उठा सकते है। नाई ने इस सबन्ध में संकेत भी दिए है।



