






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 मई 2023। श्रीडूंगरगढ़ के वार्ड 2 में मतगणना संपन्न हो गया है। 1208 वार्डवासियों ने मत का प्रयोग किया जो 78.33 प्रतिशत रहा है। पहले बूथ पर 301 मत, दूसरे पथ पर 462 मत व तीसरे बूथ पर 445 मतदान हुआ है। निर्वाचन अधिकारी मुकेश चौधरी ने बताया कि मतदान शांतिपूर्ण रहा व मतगणना कल सुबह 9 बजे उपखंड कार्यालय में प्रारंभ होगी। सीओ दिनेश कुमार की अगुवाई में पुलिस प्रशासन अलर्ट नजर आया। दिनेश कुमार ने तीनों बूथों के मतदान पर नजर रखी।




