May 21, 2026
00000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 जून 2025। 9 अगस्त को पूर्णिमा के साथ श्रावण मास विदा होगा और लोक देवी देवताओं के दर्शनार्थ होने वाले मेले मगरियों का भाद्रपद माह 10 अगस्त से प्रारंभ होगा। भादवे की शुक्ल पक्ष की गणेश चतुर्थी के दिन श्रीडूंगरगढ़ से श्रीमोरवीनंदन खाटूश्यामजी पैदल यात्री सेवा समिति के बैनर तले धूमधाम से संघ रवाना होगा। संघ रवानगी से पूर्व बाबा के भव्य श्रृंगार के साथ दिव्य दरबार सजाया जाएगा व पुष्प वर्षा के साथ भक्तों को रवाना किया जाएगा। संघ की ये पहली पदयात्रा होगी और समिति सदस्यों ने उत्साह के साथ विशाल व भव्य यात्रा की तैयारियां प्रारंभ कर दी है। गुरूवार रात आड़सर बास के श्याम बाबा मंदिर में समिति सदस्यों की प्रथम बैठक संपन्न हुई। बैठक में सर्वप्रथम संघ रवानगी की तिथि 27 अगस्त 2025 व समय दोपहर 3.15 बजे तय किया गया। बैठक में बड़ी संख्या में सदस्य व श्याम भक्त शामिल हुए। संघ सदस्यों ने बढ़चढ़ कर सेवा में भाग लेने के लिए विभिन्न जिम्मेदारियां ली और विभिन्न तैयारियों व संवा कार्यों के लिए व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीमोरवीनन्दन खाटूश्यामजी पैदल यात्री सेवा समिति के सदस्यों की बैठक हुई संपन्न।