






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 नवम्बर 2022। इस साल कार्तिक पूर्णिमा जिसे गंगा स्नान भी कहा जाता है, 8 नवंबर 2022 दिन मंगलवार को पड़ रही है। लेकिन इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने जा रहा है। ऐसे में गंगा स्नान एवं दीपदान की तिथियों और पूजा-अनुष्ठानों को लेकर सभी लोगों के मन में तरह-तरह के प्रश्न उठ रहे हैं। इसका कारण यह है कि पूर्णिमा के दिन चंद्रमा पूर्ण होता और इसका बहुत महत्व होता है। इस दिन लोग विभिन्न प्रकार के धार्मिक कर्म करते हैं। लेकिन इसी दिन चंद्र ग्रहण भी लग रहा है, जिसका प्रभाव गंगा स्नान, दीपदान आदि पर देखने को मिलेगा।
2022 का आखिरी चंद्र ग्रहण भारत समेत कई देशों जैसे उत्तर-पूर्वी यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी अमेरिका, अधिकांश दक्षिण अमेरिका, प्रशांत महासागर, अटलांटिक, हिंद महासागर, आर्कटिक और अंटार्कटिका में दिखाई देगा, इसलिए सूतक काल भी मान्य होगा। चंद्रग्रहण से 12 घंटे पहले सूतक काल आरंभ होगा
🚩श्री गणेशाय नम:🚩
शास्त्रों के अनुसार तिथि के पठन और श्रवण से माँ लक्ष्मी की कृपा मिलती है ।
वार के पठन और श्रवण से आयु में वृद्धि होती है।
नक्षत्र के पठन और श्रवण से पापो का नाश होता है।
योग के पठन और श्रवण से प्रियजनों का प्रेम मिलता है। उनसे वियोग नहीं होता है ।
*करण के पठन श्रवण से सभी तरह की मनोकामनाओं की पूर्ति होती है ।
📜 आज का पंचांग 📜
☀ 08 – Nov – 2022
☀ Sri Dungargarh, India
☀ पंचांग
🔅 तिथि पूर्णिमा 04:34 PM
🔅 नक्षत्र भरणी +01:39 AM
🔅 करण :
बव 04:34 PM
बालव 04:34 PM
🔅 पक्ष शुक्ल
🔅 योग व्यतीपात 09:44 PM
🔅 वार मंगलवार
☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
🔅 सूर्योदय 06:49 AM
🔅 चन्द्रोदय 05:41 PM
🔅 चन्द्र राशि मेष
🔅 चन्द्र वास पूर्व
🔅 सूर्यास्त 05:45 PM
🔅 चन्द्रास्त चन्द्रास्त नहीं
🔅 ऋतु हेमंत
☀ हिन्दू मास एवं वर्ष
🔅 शक सम्वत 1944 शुभकृत
🔅 कलि सम्वत 5124
🔅 दिन काल 10:55 AM
🔅 विक्रम सम्वत 2079
🔅 मास अमांत कार्तिक
🔅 मास पूर्णिमांत कार्तिक
☀ शुभ और अशुभ समय
☀ शुभ समय
🔅 अभिजित 11:55:41 – 12:39:22
☀ अशुभ समय
🔅 दुष्टमुहूर्त 09:00 AM – 09:44 AM
🔅 कंटक 07:33 AM – 08:17 AM
🔅 यमघण्ट 10:28 AM – 11:12 AM
🔅 राहु काल 03:01 PM – 04:23 PM
🔅 कुलिक 01:23 PM – 02:06 PM
🔅 कालवेला या अर्द्धयाम 09:00 AM – 09:44 AM
🔅 यमगण्ड 09:33 AM – 10:55 AM
🔅 गुलिक काल 12:17 PM – 01:39 PM
☀ दिशा शूल
🔅 दिशा शूल उत्तर
☀ चन्द्रबल और ताराबल
☀ ताराबल
🔅 अश्विनी, भरणी, कृत्तिका, रोहिणी, आर्द्रा, पुष्य, मघा, पूर्वा फाल्गुनी, उत्तरा फाल्गुनी, हस्त, स्वाति, अनुराधा, मूल, पूर्वाषाढ़ा, उत्तराषाढ़ा, श्रवण, शतभिषा, उत्तराभाद्रपद
☀ चन्द्रबल
🔅 मेष, मिथुन, कर्क, तुला, वृश्चिक, कुम्भ
📜 चोघडिया 📜
🔅रोग 06:49:54 – 08:11:49
🔅उद्वेग 08:11:49 – 09:33:43
🔅चल 09:33:43 – 10:55:37
🔅लाभ 10:55:37 – 12:17:31
🔅अमृत 12:17:31 – 13:39:26
🔅काल 13:39:26 – 15:01:20
🔅शुभ 15:01:20 – 16:23:14
🔅रोग 16:23:14 – 17:45:08
🔅काल 17:45:08 – 19:23:20
🔅लाभ 19:23:20 – 21:01:31
🔅उद्वेग 21:01:31 – 22:39:43
🔅शुभ 22:39:43 – 24:17:54
🔅अमृत 24:17:54 – 25:56:05
🔅चल 25:56:05 – 27:34:17
🔅रोग 27:34:17 – 29:12:28
🔅काल 29:12:28 – 30:50:39
❄️ लग्न तालिका ❄️
🔅 तुला चर
शुरू: 05:14 AM समाप्त: 07:33 AM
🔅 वृश्चिक स्थिर
शुरू: 07:33 AM समाप्त: 09:52 AM
🔅 धनु द्विस्वाभाव
शुरू: 09:52 AM समाप्त: 11:56 AM
🔅 मकर चर
शुरू: 11:56 AM समाप्त: 01:39 PM
🔅 कुम्भ स्थिर
शुरू: 01:39 PM समाप्त: 03:07 PM
🔅 मीन द्विस्वाभाव
शुरू: 03:07 PM समाप्त: 04:33 PM
🔅 मेष चर
शुरू: 04:33 PM समाप्त: 06:09 PM
🔅 वृषभ स्थिर
शुरू: 06:09 PM समाप्त: 08:05 PM
🔅 मिथुन द्विस्वाभाव
शुरू: 08:05 PM समाप्त: 10:20 PM
🔅 कर्क चर
शुरू: 10:20 PM समाप्त: अगले दिन 00:40 AM
🔅 सिंह स्थिर
शुरू: अगले दिन 00:40 AM समाप्त: अगले दिन 02:57 AM
🔅 कन्या द्विस्वाभाव
शुरू: अगले दिन 02:57 AM समाप्त: अगले दिन 05:14 AM
🌛 चन्द्र ग्रहण🌛
शाम 05 :53 से 06:19
चंद्रग्रहण में न करें ये काम
गर्भवती महिलाओं को ग्रहण में विशेष ध्यान रखना चाहिए और बाहर आने-जाने से बचना चाहिए।
सूतक काल शुरू होने के बाद कोई भीपूजा एवं मांगलिक कार्यक्रम नहीं करना चाहिए।
चंद्र ग्रहण के वक्त सोना नहीं चाहिए।
किसी भी धारदार वस्तु जैसे कील, चाकू, सुई आदि का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
मेष राशि
इस वक्त में कहीं भी निवेश करने से बचें क्योंकि मेष राशि के जातकों को धन हानि होने की आशंका है। साथ ही आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखने की सलाह दी जाती है।
वृषभ राशि
आपके लिए आय के नए रास्ते खुलने की कई संभावनाएं हैं। साथ ही दूसरी तरफ बच्चों की शिक्षा में नकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकते हैं।
मिथुन राशि
अगर आपने हाल ही में कोई नया बिजनेस शुरू किया है तो आपको उससे लाभ होने की संभावना अधिक है।
कर्क राशि
आपको किसी भी तरह के विवाद से बचने का प्रयास करना चाहिए। अगर आप विवादों से बच निकलेंगे तो आपको सफलता जरूर मिलेगी।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों को आर्थिक फायदा होने की संभावना है। अगर कई दिनों से आपके पैसे कहीं फंसे हैं तो वे भी वापस मिल सकते हैं।
कन्या राशि
किसी भी तरह के निवेश से आपको सावधान रहने की जरूरत है। अगर आप निवेश कर रहे हैं तो अच्छे से जांच-पड़ताल कर लें। अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो प्रमोशन मिलने की संभावना है।
तुला राशि
किसी भी निर्णय को लेने से पहले उसके बारे में शांति से सोच-समझ लें। मंथन करने के बाद ही कोई फैसला लें
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों को किसी भी तरह की प्रॉपर्टी के विवाद से बचने का प्रयास करना चाहिए।
धनु राशि
आपके अंदर अध्यात्म की ऊर्जा बढ़ेगी। साथ ही आपके अंदर धार्मिक उन्नति भी होगी, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगी।
मकर राशि
अगर आप किसी राजकीय पद की प्राप्ति की तैयारी कर रहे हैं तो अपने प्रयास और तेज करें। आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। साथ ही आप नया वाहन भी खरीद सकते हैं।
कुंभ राशि
आप जिस पारिवारिक संपत्ति के लिए प्रयास में लगे हुए थे, वह आपको मिलने की संभावना है।
मीन राशि
आपके अंदर की योग्यता और उसके साथ आपके अनुभव आपके लिए फलदायी साबित होंगे।
पण्डित विष्णुदत्त शास्त्री
8290814026
चंद्र ग्रहण के बारे में पढ़ें विशेष जानकारी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। चंद्र ग्रहण की तिथि और समय
साल का दूसरा और अंतिम चंद्र ग्रहण 8 नवंबर दिन मंगलवार के दिन शाम 5 बजकर 53 मिनट से शुरू होगा और शाम 6 बजकर 19 मिनट तक होगा। ग्रहण लगने से 12 घंटे पहले से ही सूतक काल आरंभ होगा , जो कि सुबह 5 बजकर 53
मिनट पर शुरू होकर शाम 6 बजकर 19 मिनट तक रहेगा।
(निर्णय सागर पञ्चांग मत्तानुसार )
पण्डित विष्णुदत्त शास्त्री
8290814026




