






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 जुलाई 2021। श्रीडूंगरगढ़ में ट्रोमा के लिए संघर्ष तेज हो रहा है और आमजन अपने क्षेत्र के इस ट्रोमा सेंटर के संघर्ष से जुड़ रहें है। आज बस स्टैंड पर आपणो गांव सेवा समिति के सेवादार इस कड़कती धूप और गर्मी में नागरिकों से ट्रोमा के लिए हस्ताक्षर हवन संपन्न कर रहें है। दोपहर 12 बजे तक यहां करीब 700 से अधिक लोगों ने हस्ताक्षर पत्रक पर अपने हस्ताक्षर कर दिए है। अभियान अभी जारी है और इससे ट्रोमा की मांग मजबूत हो रही है। शहर के मुख्य स्थानों पर समिति द्वारा हस्ताक्षर करवाएं जाएंगे तथा ये हस्ताक्षर किए हुए पत्रकों को मुख्यमंत्री सहित प्रधानमंत्री व राज्यपाल को भी भेजें जाएंगे। सेवादारों ने कहा कि श्रीडूंगरगढ़ की इस जायज मांग का हक सरकारों से मांगा जाएगा। क्षेत्र में लगातार ट्रोमा के लिए आवाजें उठ रही है और सभी सामाजिक संस्थाऐं ट्रोमा के लिए सरकार को ज्ञापन दे रही है। लगातार विरोध, प्रदर्शन, ज्ञापन देने के बाद अब जनता सीधे तौर पर हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से ट्रोमा की मांग सीएम से करेगी। आज यहां समिति के अध्यक्ष मनोज डागा, प्रवक्ता मदन सोनी, कैलाश सारस्वत , सत्यनारायण टाक, राजेश सारस्वत, प्रियंक शाह, रामावतार सुथार, जयप्रकाश महावर, राज सुथार, जगदीश नाई, भंवर लाल सारस्वत, जतनसिंह राजपुरोहित, मनोज कायल, नारायण जाट, रामावतार पारीक, भीखाराम मांडण, राकेश मारू, सोनू नाई, भवानी सिद्ध सहित सेवादार हस्ताक्षर करवा रहें है। यहां नगर के सैंकड़ाे नागरिकों सहित आस पास के गांवो से आने वाले ग्रामीण भी हस्ताक्षर कर रहें है और आज सुबह नगरपालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा, पार्षद रजत आसोपा, विक्रमसिंह, लोकेश गौड़, गोपाल प्रजापत और एडवोकेट रणवीरसिंह खींची, पत्रकार विशाल स्वामी सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने ट्रोमा के लिए हस्ताक्षर किए है।
सेवा भारती समिति ने सौंपा ज्ञापन
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सेवा भारती समिति ने मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंप कर शीघ्र क्षेत्र में ट्रोमा सेंटर स्वीकृत करने की मांग की। समिति जिलाध्यक्ष इन्द्रचंद तापड़िया सहित रूपचंद सोनी, कुम्भाराम घिंटाला, दीनदयाल जोशी, गिरधारीलाल सारण, समय पर इलाज नहीं मिलने से हो रही असमय मौतों से क्षेत्र को राहत देने के लिए उपखंड कार्यालय पहुंचे और ट्रोमा की मांग की।






