






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 नवंबर 2024। तोलियासर के प्रसिद्ध विश्व रक्षक भैरव मंदिर में शनिवार को भैरवाष्टमी के पर्व पर श्री भैरव भक्त मंडल, श्रीडूंगरगढ़ द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में 82 यूनिट रक्तदान हुआ। पीबीएम की टीम ने रक्तसंग्रहण किया। शिविर के दौरान एडीएम प्रशासक दुलीचंद मीणा, उपखंड अधिकारी उमा मित्तल, विप्र फांउडेशन संरक्षक दीपक पारीक व महावीर सोनी बीकानेर से आए और रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया। मंडल सदस्यों ने अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मान किया। सभी रक्तवीरों को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। विदित रहें शिविर का उद्घाटन केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के निजी सचिव व मंडल सदस्य विक्रमसिंह तोलियासर ने किया। विक्रमसिंह ने सभी का आभार जताया। इस दौरान मंडल के सुरेंद्र सेठिया, रतनलाल गंग, जयकिशन बहेती, कालूसिंह, राजेंद्र, देवेंद्र उपाध्याय, विमल चुरा, अभिषेक पारीक, दीपक सेठिया, आदर्श व्यास, बटुक बोहरा, छोटूलाल सैन, नीतू आचार्य, मनोज डागा, मदन सोनी सहित अनेक सदस्य सक्रिय रहें व आयोजन में अपनी सेवाएं दी। बता देवें मंदिर प्रांगण में गांव तोलियासर के राजपुरोहित समाज द्वारा सामूहिक रूप से काल भैरव जन्मोत्सव समारोह शनिवार को धूमधाम से मनाया जा रहा है। विधि विधान से संपन्न हुए हवन में ग्रामीणों ने आहुतियां दी। यहां समाज द्वारा शाम 9 बजे से भैरव जागरण होगा तथा रात 12 बजे केक काट कर बाबा का जन्मदिन मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम का श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स पर लाइव प्रसारण किया जाएगा।







