






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 नवंबर 2024। श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 5 नए आंगनबाड़ी केंद्र स्वीकृत हुए है। क्षेत्र के गांव गुसाईंसर बड़ा, सुरजनसर, इन्दपालसर बड़ा, बिग्गा, हेमासर में नवीन आंगनबाड़ी केन्द्र खोले जाएंगे। विधायक ताराचंद सारस्वत ने इन केंद्रो के लिए राज्य सरकार को अनुशंसा भेजी थी। सारस्वत ने इस स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व उप-मुख्यमंत्री दिया कुमारी का आभार जताया। सारस्वत ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए वे दृढ़ संकल्पित है और लगातार जनहित में प्रयास करेंगे। नवीन आंगनबाड़ी केंद्र स्वीकृत करवाने पर इन गांवो के ग्रामीणों ने विधायक ताराचंद सारस्वत का आभार जताया है।




