






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 अप्रेल 2023। गत 17 अप्रेल को कतरियासर धाम में जसनाथजी मंदिर हुई चोरी के बाद चोरों को पकड़ने की मांग करते हुए जसनाथजी के अनुयायी व अखिल भारतीय जसनाथी महासभा ने मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन दिया। बता देवें चोरी के बाद जसनाथजी के अनुयायीयों में आक्रोश है व आज आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद करने की मांग की है। इस दौरान एडवोकेट सोहननाथ, एडवोकेट जसुनाथ, मूलनाथ सिद्ध, ओमनाथ सिद्ध, नरेन्द्रनाथ, ओशो जिज्ञासु सिद्ध, भीयांनाथ, सांवरनाथ, हंसराज सिद्ध, मदन स्वामी, महेन्द्रनाथ, शंकरनाथ सिद्ध सहित अनेक जसनाथी भक्त मौजूद रहें। वहीं दूसरी ओर अखिल भारतीय जसनाथी महासभा के पूर्व राष्ट्रीय मंत्री हेमनाथ जाखड़ ने ज्ञापन देकर शीघ्र कार्रवाई नहीं किए जाने पर जन आंदोलन की चेतावनी दी। इस दौरान जाखड़ के साथ भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष भवानीप्रकाश तावणियां मौजूद रहें।
ये हुई थी चोरी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 17 अप्रेल को कतरियासर धाम के मंदिर में अज्ञात चोर घुसे व 40 किलो चांदी,10 तोला सोना व 2.5 लाख रुपए नगदी चोर चुरा कर ले गए थे। इस घटना की खबर सर्वप्रथम श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स में ही प्रकाशित हुई थी व तुरंत जसनाथजी के अनुयायी सक्रिय हो गए थे।





