May 20, 2026
1

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 अप्रेल 2023। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा आज जयपुर से बीकानेर जाते हुए श्रीडूंगरगढ़ में यूथ कांग्रेस कार्यालय रूके। यहां देहात जिलाध्यक्ष हरिराम बाना की अगुवाई में युवा टीम ने शर्मा का स्वागत किया। बाना ने शर्मा को साफा पहनाया व चर्चा में युवा कांग्रेस आपके द्वार अभियान की जानकारी देते हुए राजस्थान सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के पोस्टर वितरण की प्रगति रिपोर्ट दी। लोकेश शर्मा ने योजनाओं की जानकारी गांव ढाणी तक पहुंचाने के लिए बाना का आभार जताया। शर्मा ने युवा टीम से राजस्थान में सरकार को रिपीट करने का आह्वान किया और युवा टीम को पूरी निष्ठा के साथ पार्टी हित में योगदान देने का संकल्प भी करवाया। इस दौरान चर्चा में सिद्ध युवा महासभा के अध्यक्ष भगवाननाथ कलवानियां भी शामिल रहें। यहां विधानसभा अध्यक्ष सन्तोष गोदारा, महेश पिलानिया, चंद्रप्रकाश शर्मा, मोसिन खान, विवेक प्रजापत, रोहित गुर्जर, शीशपाल, सुरेश, सुनील तरड़, मुकेश चौधरी, कपिल शर्मा, राकेश मीणा, शुभम शर्मा, अजय बाना मौजूद रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। यूथ कांग्रेस कार्यालय में ओएसडी लोकेश शर्मा ने युवा टीम को करवाया संकल्प।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जयपुर से बीकानेर जाते हुए शर्मा यूथ कांग्रेस कार्यालय में रूके।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवा टीम से सरकार रिपीट का आह्वान किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। देहात जिलाध्यक्ष हरिराम बाना ने साफा पहना कर शर्मा का स्वागत किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सिद्ध युवा महासभा के अध्यक्ष भगवाननाथ कलवानिया ने किया शर्मा का स्वागत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बाना ने युवा कांग्रेस आपके द्वार अभियान की पूरी जानकारी दी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मुख्यमंत्री के ओएसडी के साथ युवा टीम सदस्यों ने खिंचवाए फोटो।