May 20, 2026
1

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 अप्रेल 2023। श्रीडूंगरगढ़ कृषि मंडी में स्थित क्रय विक्रय सहकारी समिति में आज समर्थन मूल्य पर सरसों व चना की खरीद प्रारंभ हो गई है। उपखंड अधिकारी मुकेश चौधरी ने पहली खरीद का पूजन पूरा करते हुए किसानों को समर्थन मूल्य पर अपनी उपज बेचने तथा समिति कार्मिकों को किसानों की उपज लेने व खरीद पूरी करने के निर्देश दिए। पहली खरीद दुलचासर की किसान बादुदेवी की सरसों की हुई जिसका समर्थन मूल्य 5450/- प्रति क्विटंल है और दूसरी खरीद चना की हुई। चने का मूल्य 5335/- रूपए प्रति क्विटंल है। इस दौरान क्रय विक्रय सहकारी समिति अध्यक्ष तुलछीराम गोदारा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजेश खीचड़, लेखादास, नंदकिशोर शर्मा, शीशराम गोदारा, हेमराज मीणा, अशोक कुमार पोटलिया, महेन्द्र बाना, रमेश कुमार मीणा सहित अनेक किसान मौजूद रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उपखंड अधिकारी मुकेश चौधरी ने खरीद प्रांरभ करवाई।