May 20, 2026
1

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 अप्रेल 2023। देश का युवा स्वयं के साथ छल करना बंद करें और रील लाइफ की जगह रियल लाइफ के चैप्टर पर ध्यान केन्द्रित करें। युवा यर्थाथ के जीवन में ईमानदारी सीखे क्यों कि अपराध का देश या समाज में कोई स्थान नहीं वरन जेल ही उनका भविष्य है। ये बात पुलिस महानिरीक्षक श्रीकिशन सहाय ने कंमाडो डिफेंस एकेडमी में उपस्थित ग्रामीणों व युवाओं से कही। सहाय ने अंधविश्वास व जाति मुक्त समाज, छुआछूत मुक्त समाज का निर्माण कर वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने की बता कही। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ा धर्म मानवता का धर्म है और इसका उल्लघंन करने वाला हर दृष्टि से अपराधी होता है। इस दौरान सरपंच प्रतिनिधि भंवरलाल पुनियां ने सहाय का साफा पहनाया व ग्रामीणों ने फूलमालाएं पहना कर स्वागत किया। कतरियासर के ओमप्रकाश ज्याणी का सम्मान उपसरपंच टीकूराम बावरी ने किया। एकेडमी के निदेशक रामकिशन फौजी ने बच्चों के विकास में शिक्षा के साथ खेलकूद का होना जरूरी बताया। कार्यक्रम में मंच संचालन चेतन भारतीय ने किया। इस दौरान पाबुदान पुनियां, वार्ड पंच भंवरलाल, पीटीआई सोहनलाल, सोहनलाल नाई, ज्ञानाराम, पन्नाराम पुनिया, तिलोकाराम मेघवाल, हरिओम शर्मा, रेखाराम नाई, हरुराम नाई, मुखराम जाखड़, राजस्थान पुलिस के जवान बाबूलाल रैगर, बिग्गा के रामनिवास जाखड़, नंदकिशोर राजपुरोहित, भूपसिंह पुनिया, किस्तूराराम बावरी, सुरेश कुमार, रामनिवास बिस्सू, नन्दकिशोर राजपुरोहित, हरिकिशन स्वामी, दिनेश पारीक, सीताराम पारीक सहित एकेडमी के युवा छात्र, ग्रामीण, स्टाफ मौजूद रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पुलिस महानिरीक्षक श्रीकिशन सहाय का गांव कितासर में आयोजित समारोह में ग्रामीणों ने स्वागत सम्मान किया।